मारवाड़ जंक्शन: काराड़ी पंचायत पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का हुआ आयोजन
राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला कलेक्टर के आदेश से मारवाड़ के काराडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा एवं विकास अधिकारी भागीरथ सिंह के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का आयोजन हुआ, सिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण किए गए एवं राज्य सरकार की योजनाओं के ग्राम वासियों को बताया गया,