मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन बिठौड़ा कला पंचायत पर विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर आयोजित
राज्य सरकार द्वारा निर्देशित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत मारवाड़ जंक्शन के बिठौड़ा कला ग्राम पंचायत पर विकास अधिकारी भागीरथ सिंह की निर्देशन में शिविर का आयोजन हुआ, सिविर में समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनहित कारी योजनाओं से जोड़ा गया एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया।