बाड़मेर: महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय पड़ौस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर निशांत जैन रहे उपस्थित
Barmer, Barmer | Feb 27, 2024 बाड़मेर। जिला मुख्यालय पर स्थित भगवान महावीर टाउन हॉल में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय पड़ोसी युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।इस कार्यक्रम में युवाओं को देश की संसदीय कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी देने के साथ स्वीप द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।