बाड़मेर: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ग्रामीण बस स्टैंड में नवनिर्मित दुकानों के उद्घाटन में नगर परिषद के अधिकारियों को लगाई लताड़
Barmer, Barmer | Feb 26, 2024 बाड़मेर दौरे पर आएं स्वायत शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज सोमवार को शहर के ग्रामीण बस स्टैंड में नवनिर्मित दुकानों के उद्घाटन समारोह में शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।दरअसल शहर में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बेहाल है इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को शिकायत की थी।