बाड़मेर: जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर लुम्भाराम ने जिला अस्पताल में की देहदान की घोषणा
Barmer, Barmer | Feb 26, 2024 बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में निरंतर चलाई जा रही मुहिम से आम जनता देहदान करने के लिए तैयार हो रही है। जिसके चलते जिला मुख्यालय पर सोमवार को धोरीमन्ना निवासी लुम्भाराम ने जनकल्याण की भावना से मरणोपरान्त देहदान की घोषणा की,उल्लेखनीय है कि सूरते की बेरी, धोरीमन्ना निवासी 94 वर्ष लुम्भाराम ने राजकीय मेडिकल कॉलेजबाड़मेर के प्राचार्य डॉ बीएल मंसूरिया को सहमति पत्र सौंपा।