बाड़मेर: बाड़मेर के नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ.मितल ने ली बैठक,जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारीयों को निरीक्षण करने के दिए निर्देश
Barmer, Barmer | Feb 26, 2024 बाड़मेर राज्य सरकार के निर्देशों के बाद शनिवार को कार्यभार संभाला चुके सीएमएचओ डॉ. संजीव मितल ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की मंशा अनुरूप विभाग को पूर्णतः आमजन को निशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना ही प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।