पलामू समाहरणालय में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने आमजनों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक