छतीसगढ और मध्यप्रदेश के खनिज चालान का इस्तेमाल कर पलामू और गढवा के विभिन्न क्रशरों से स्टोन चिप्स लोडिंग करने के मामले को लेकर की गयी कार्रवाई में पांच वाहनों को जप्त किया गया। वहीं बिहार के ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। इस सिंडिकेट में संलिप्त अन्य लोगों के विरूद्ध जांच तेज की गयी है।