झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय के छःमुहान चौक पर जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से भव्य स्ट्रीट डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नागपुरी, संथाली और करमा जैसे पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त समीरा एस. ने कहा कि ऐसे आयोजन झार