पालीगंज: पालीगंज नगर पंचायत के कई मोहल्ले में जल जमाव और बदहाल सड़क को लेकर नगर वासियों ने एसडीओ से की शिकायत
Paliganj, Patna | Jun 12, 2026 पालीगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कई मोहल्ले में जल जमाव और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर नगर वासियों ने पालीगंज एसडीओ चंदन कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत कर गुहार लगाई है। एसडीओ और कार्यपालक से लोगों ने शिकायत कर बताया कि काफी दिनों से सड़क की हालत काफी बदल बनी हुई है। जिसके कारण लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं।