तरहसी: मंईया सम्मान योजना में अवैध वसूली: सेविका पर होगी कार्रवाई, सीडीपीओ को जांच का आदेश
Tarhasi, Palamu | May 19, 2026 तरहसी प्रखंड अंतर्गत मंझौली पंचायत के पत्तिला गांव की आंगनबाड़ी सेविका पूनम देवी पर योजनाओं के आवेदन सत्यापन के नाम पर अवैध राशि वसूली के आरोप मामले में अब प्रशासन सख्त हो गया है। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला समाज कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है।