सिसई: ग्राम बरटोली से 13 वर्षीय किशोर लापता, पिता ने ढूँढ़ने की गुहार लगाई
Sisai, Gumla | Dec 30, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरटोली गांव निवासी दिलीप महतो ने रविवार रात जानकारी देते हुए बताया कि उसका पुत्र उज्जवल महतो घर में किसी को बिना बताए रविवार सुबह 8:00 के आसपास घर से साइकिल लेकर निकला हुआ है। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उन्होंने इधर-उधर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन रात तक वह घर वापस नहीं आया।अंत में उसके माता-पिता ने उज्जवल को ढूंढने की गुहार लगाई।