सिसई: ओलमुंडा में ग्रामीण ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Sisai, Gumla | Dec 29, 2024 सिसई थाना के पदाधिकारी से रविवार सुबह जानकारी मिली कि शनिवार को ओलमुंडा गांव में कुजा पहान नामक 47 वर्षीय ग्रामीण ने डांड़ घर के पास कोयनार पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कल शाम जब ग्रामीणों ने उसे में पेड़ में फांसी लटका हुआ देखा तो उनके परिवार वालों और सिसई थाना को सूचना दी। इसके बाद सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुचे।