सिसई: रेड़वा ढलान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे कार सवार
Sisai, Gumla | Dec 29, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत स्थित नेशनल हाईवे के रेड़वा ढलान के पास शनिवार रात एक कार को एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि उसमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल बाल बच गए।घटना की सूचना मिलती ही सिसई थाना से पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।