सिसई: सिसई थाना में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक की लापरवाही से वृद्ध की हुई मौत, प्राथमिकी दर्ज
Sisai, Gumla | Dec 27, 2024 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार रात जानकारी देते हुए बताया कि पिलखी मोड़ निवासी भूपेंद्र बड़ाईक ने सिसई थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उन्होंने अपने ससुर की अज्ञात चार चक्का वाहन द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने अज्ञात चार चक्का वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की।