कुमारखंड: कुमारखंड में एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार अलग-अलग केंद्र पर शनिवार को दिन करीब ग्यारह बजे से शाम करीब पांच बजे तक 14 से 15 साल आयु के लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान सीएचसी के अलावा रानीपट्टी, रहटा व भतनी एपीएचसी केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया।