कस्बा: जलालगढ़ की बेटी स्वीटी रानी ने प्रखंड का मान बढ़ाते हुए राज्य में 11वां स्थान हासिल किया
Kasba, Purnia | Mar 29, 2026 जलालगढ़ की बेटी स्वीटी रानी ने बढ़ाया प्रखंड का मान, राज्यमें 11वां स्थान हासिल। प्रखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि एन डी रूंगटा उच्च विद्यालय जलालगढ़ की छात्रा स्वीटी रानी ने राज्यस्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वां स्थान प्राप्त किया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर स्वीटी ने 468 अंक हासिल कर पूरे प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है।