बंजरिया: फुलवार उतरी पंचायत के बकुलहरा में 9 वर्षीय बच्चे के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार उतरी पंचायत के बकुलहरा में एक 9 वर्षीय बच्ची की डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी। सीओ रोहन रंजन सिंह ने शनिवार बताया कि शुक्रवार शाम से ही बच्ची की तलाश जारी है। अब तक कुछ पत्ता नही चल पाया है। उन्होंने बताया कि बच्ची डूबने के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तलाश शुरू हुआ,जलकुंभी अधिक होने के कारण परेशानी बढ़ी।