तुरकौलिया: तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार को शनिवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित कर दिया है
तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार निलंबित कर दिया है। उन पर एक कार से ₹24.91 हजार नगदी बरामदगी मामले में आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए एफआईआर में हेराफेरी करने का भी आरोप है। उनके खिलाफ प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने जांच की थी। उनके जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी द्वारा उक्त कारवाई की गई है। एसपी ने कहा अग्रतर जांच व कारवाई जारी।