पथरगामा: पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर से निकली 51 कलश कन्याओं की शोभा यात्रा, सापीन नदी में बेल भरनी माता की पूजा
सोनारचक पंचायत अंतर्गत सापीन नदी के तट पर शनिवार को सुबह 8:00 बजे बेलभरनी स्नान एवं पूजा अर्चना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी दुर्गा मंदिर पथरगामा से 51 कलश कन्याओं की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। आचार्य आकाश शास्त्री एवं यजमान की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार कर के साथ बेल भरनी माता का स्नान एवं विधिवत पूजा अर्चना की गई।