राजकुमार रोत का पलटवार: '309 बीएपी कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में जाने का दावा फर्जी'
"जिनेवा से लौटते के बाद सांसद राजकुमार रोत ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। रोत ने महेंद्रजीत सिंह मालवीया के 309 बीएपी कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावे को 'हाई-प्रोफाइल ड्रामा' बताते हुए खुली चुनौती दी कि उन 309 लोगों की सूची सार्वजनिक की जाए। वहीं बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के फर्जी डिग्री मामले पर रोत ने कहा कि अगर कोई छोटी-मोटी गलती हुई भी होगी, तो विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर साजिश रच रहा है। रोत ने दावा किया कि आदिवासी समाज और युवा पूरी मजबूती से बीएपी के साथ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर उन्होंने आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग की आवाज़ बुलंद की।"
#RajkumarRoat #BAP #Banswara #Dungarpur #MahendrajeetSinghMalviya