ग्वालियर गिर्द: छात्रा अपहरण मामले में जीतू तोमर के पीछे लगी पुलिस, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा खुशी जादौन के अपहरण के मामले में आरोपी जीतू तोमर की पहचान हो गई है। पुलिस उसके रूट को ट्रैक कर रही है पुलिस ने उसके नजदीकी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खुशी का कम्पू क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया इलाके से बुधवार दोपहर अपहरण किया गया था इस मामले में CSP मनीष यादव ने बताया की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।