गुना नगर: गुना पुलिस ने खोजे ₹12.50 लाख के 64 चोरी हुए मोबाइल, एसपी ने कंट्रोल रूम में किए वापस
गुना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से लोगों के कोई और गुम हुए मोबाइल पुलिस ने खोज लिए हैं। 6 मई दोपहर को एसपी रितिका वेसल ने बताया, जिले भर में लोगों के 12 लाख 50 हजार रूपए के 64 मोबाइल तकनीकी टीम ने खोजे हैं। सभी 64 फरियादियों को पुलिस कंट्रोल रूम एसपी ऑफिस बुलाकर वापस किए गए। लोगों ने गुना पुलिस की कार्यशेली पर प्रसन्नता जताई और धन्यवाद दिया।