अंबिकापुर: दरिमा में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
आज दिनांक 19 मई 2026 दिन मंगलवार को शाम 4 बजे सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत दरिमा में संचालित नई शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर मंगलवार शाम बड़ी संख्या में महिलाओं ने दरिमा तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।महिलाओं का आरोप है कि शासन द्वारा दरिमा क्षेत्र में खोली गई शराब दुकान से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।