केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 से 5 अप्रैल तक अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास, जनसुनवाई और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया 2 अप्रैल को शाम 7:15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात 10:45 बजे अशोकनगर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।