भदेसर: धीरजी का खेड़ा में 25 लाख की लागत से बने सहकारी समिति गोदाम का उद्घाटन, MLA आक्या ने कहा- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
शैलेंद्र जैन ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि भदेसर उपखंड के धीरजी का खेड़ा पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के 25 लाख रुपये की लागत से बने नए गोदाम का उद्घाटन किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह गोदाम किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा। यहां फसलों का सुरक्षित भंडारण और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्य