चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र के सोनियाणा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को चित्तौड़गढ़-अजमेर जा रही मदार जंक्शन सवारी गाड़ी संख्या 19606 की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई।