डिबाई: डिबाई क्षेत्र में नही थम रहा मिट्टी का अवैध खनन, वीडियो हुआ वायरल, जिम्मदार अधिकारी बेखबर
डिबाई क्षेत्र में लगातार मिट्टी का अवैध खनन जारी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में खेत से माफिया द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। हालांकि बीते दोनों प्रशासन द्वारा अवैध मिट्टी का खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य मामलों में कार्रवाई की गई है।