टीकमगढ़: जटऊआ:गौचर भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
टीकमगढ़ के ग्राम जटऊआ में गौचर भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि करीब 15 एकड़ चरागाह भूमि पर ट्रैक्टर से बुवाई कर निजी उपयोग किया जा रहा है, जिससे गौवंश के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। वहीं हिंदू युवा वाहिनी, शिवसेना और विश्व हिंदू महासंघ ने चेतावनी दी है