भुसावर: समेलपुर खुर्द में आरएएस परीक्षा में राधेश्याम मीणा ने 11वीं रैंक हासिल की, क्षेत्र में खुशी का माहौल
भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र के सलेमपुर खुर्द निवासी राधेश्याम मीणा ने आरएएस 2024 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसटी वर्ग में 11वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद परिजन, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।