कोरबा: फंदे पर झूली नवविवाहिता, घर में लटकी पत्नी की लाश देख पति के उड़ गए होश, फॉरेंसिक टीम बुलाई गई
Korba, Korba | May 25, 2026 मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी की लाश घर पर लोहे के एंगल से चुन्नी के फंदे पर लटकती मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के पति धर्मेंद्र पासवान ने सुबह अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।