जहानाबाद: इंडसलैंड बैंक की छत से एसी का तांबे का पाइप चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडसलैंड बैंक में सोमवार चोरी की घटना सामने आई है। बैंक की छत पर एसी बदलने के लिए रखे गए तांबे के पाइप को बीते रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब अगले दिन बैंक का कर्मचारी दोपहर को छत पर पहुंचा और देखा कि वहां रखा सारा तांबे का पाइप गायब है।