जहाज़पुर: जहाजपुर में 15 करोड़ की हाई लेवल पुलिया का शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम
जहाजपुर नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चावंडिया चौराहा से महाराणा प्रताप चौक तक 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हाई लेवल पुलिया का शिलान्यास किया गया। साथ ही महाराणा प्रताप सीनियर सेकंडरी विद्यालय में नए कक्षा कक्ष व डोम निर्माण का भूमि पूजन भी हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर जगदीश पुरी महाराज, सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक गो