बरौली: रूपन छाप गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के रूपन छाप गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही मारपीट को लेकर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।