बरौली: थाना परिसर बरौली में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, थाना प्रभारी व सीओ के साथ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बरौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक के दौरान होली पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही थाना प्रभारी जय हिन्द यादव व सीओ ने होली के दिन डीजे नहीं बजाने का निर्देश भी दिया।