बरौली: सरेया पुल से पुलिस ने 25 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी के लिए भेजा
बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना की पुलिस ने सरेया पुल से 25 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों शराब तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी माधोपुर थाना प्रभारी विनीत विनायक ने दी।