बरौली: इंटर साइंस की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान पाने वाले नवादा गांव निवासी प्रिंस कुमार ने कहा: करूंगा बीपीएससी पास
बरौली प्रखंड के नवादा गांव निवासी सब्जी विक्रेता के पुत्र छात्र प्रिंस कुमार इंटर साइंस की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र प्रिंस कुमार ने बताया कि पढ़ाई कर बीपीएससी पास कर राज्य की सेवा करने का कार्य करूंगा। इस दौरान छात्र के माता पिता भी काफी खुश थे।