बरौली: सोनवर्षा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर किया नष्ट, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर रविवार को एक घर के अंदर से 50 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर लिया। बरामद किए गए कच्ची शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की कार्यवाही में शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया।