बनमनखी:अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को बुनियाद केंद्र, बनमनखी (पूर्णिया) में अनुमंडल स्तरीय दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में दिव्यांग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दिव्यांगजन समाज की अमूल्य धरोहर है।