उज्जैन शहर: जीवाजीगंज पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों के उपकरण जब्त
उज्जैन पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इंदौर के विजयनगर स्थित 'एलिस ब्लू' नामक फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश दी। पुलिस ने मुख्य संचालक अरुण लोधी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।यह कार्रवाई उज्जैन निवासी सूरज राठौर की 70 हजार रुपए की ठगी की शिकायत पर की गई।