ग्राम पंचायत नरैनी माल में वार्ड नं 5 और 6 के ग्रामीण आज भी एक मात्र हैंडपंप के पानी से प्यास बुझाते देखे जा रहे है। गुरुवार को तीन बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। बताया कि ग्राम पंचायत नरैनी माल मेंं 5 और 6 वार्ड के ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी संघर्ष करते देखा जा रहा है।