झुंझुनू: रिजर्व पुलिस लाइन के ओपन थिएटर में पुलिसकर्मियों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित, एकजुटता व तनाव कम करने का प्रयास
झुंझुनूं की रिजर्व पुलिस लाइन में बने ओपन थिएटर में गुरुवार रात को जिला पुलिस कर्मियों के लिए एक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों के व्यस्त और तनावपूर्ण कार्य जीवन में कुछ क्षण राहत प्रदान करने के उद्देश्य से फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा देने वाले संदेश भी शामिल थे।