झुंझुनू: बिसाऊ कस्बे में आरोपियों ने एक युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट, CCTV फुटेज हुआ वायरल
झुंझुनू के बिसाऊ कस्बे में बुधवार को एक युवक के साथ चार-पांच लोगों ने जमकर मारपीट की थी जिससे युवक के सर में गंभीर चोट भी आई है,आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज गुरुवार सुबह 10:00 बजे से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें आरोपी लाठी डंडे लेकर पीड़ित युवक के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं, गौर तलब है भरे बाजार में युवक की पिटाई की गई थी