झुंझुनू: सुभाष पार्क में आजाद हिंद फौज संगठन ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती
झुंझुनू के इंदिरा नगर में स्थित सुभाष पार्क में जिले की आजाद हिंद फौज संगठन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती गुरुवार दोपहर 12:00 के आसपास धूमधाम से मनाई, सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास झंडा रोहण किया गया उसके बाद फूल माला उनकी प्रतिमा पर पहनाकर सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद के नारे लगाए गए, इस मौके पर काफी संख्या में पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे