अतरी: पियार गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट , पिता पुत्री जख्मी
Atri, Gaya | Jun 12, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के पियार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट पिता और पुत्री हुए जख्मी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरी में भर्ती कराया गया । घटना के संबंध में पियार गांव निवासी कारी देवी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर अपने गोतिया से झगड़ा हो गया। इसी दौरान उनके पति बिनेश्वर मांझी और पुत्री राखी कुमारी जख्मी हो गए।