महसी: वैवाही में शिव शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली से टूटी पेड़ की डाल पर बना विवाद, पुलिस पर अभद्रता का आरोप
खैरी समैसा गांव से भगवान शिव शंकर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु शिव शोभायात्रा निकाली गई थी। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर से होकर वापस शोभायात्रा खैरी समैसा की ओर जा रही थी। तभी वैवाही गांव के पास शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से आम के पेड़ की डाल टूट गई। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी शुरू हो गई।