मखदुमपुर: अमेरिका-ईरान तनाव से भारत में आर्थिक संकट की आशंका, मजदूर यूनियन की बैठक में चिंता व्यक्त
मखदुमपुर के बगवार गांव में बिहार खेतिहर मजदूर यूनियन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता खुर्शीद आलम ने की। बैठक में अमेरिका-ईरान युद्ध की आलोचना करते हुए भारत में गैस व ऊर्जा संकट और बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई गई। भूमिहीनों को आवास देने की मांग उठी। कई महिलाएं भी बैठक में शामिल रहीं। जबकि उक्त आशय की जानकारी पार्टी के नेताओं ने रविवार रात्रि करीब 8 बजे दी।