बहरोड़: बहरोड के परतापुर गांव में 7 महीने से रुका सीवर लाइन का काम, जेसीबी के आगे बैठा व्यक्ति; वीडियो हुआ वायरल
Behror, Alwar | Jun 4, 2026 बहरोड़ के मांढ़न थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में सीवर लाइन निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एससी मोहल्ले में सीवर लाइन का काम शुरू करने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे कार्य रुक गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अन्य हिस्सों में सीवर लाइन का काम काफी पहले पूरा हो चुका है।