*मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन अभियान, प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में 39 से पूछताछ, 3 मनचलों से माफीनामा* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026
*बस्ती।* पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे मनचलों व शोहदों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज एंटी रोमियो स्क्वाड / मिशन शक्ति टीम द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व *प्रभारी महिला उप निरीक्षक शाइस्ता, एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती* ने किया। उनकी टीम ने थाना सोनहा क्षेत्र के अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज, मदनसेन इंटर कॉलेज, कस्बा सोनहा, भानपुर व कोचिंग सेंटरों के आसपास, मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग की। इस दौरान महिला दुकानदारों और छात्राओं से संवाद कर नियमित रूप से चौराहों, बाजारों में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली गई।
चेकिंग के दौरान टीम ने अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 39 व्यक्तियों से पूछताछ की और 3 मनचलों को हिरासत में लेकर कड़ी हिदायत देते हुए माफीनामा भरवाया। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली। टीम ने मौके पर ही महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण भी किया।
महिला सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को यह एहसास दिलाना है कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े होकर छेड़खानी करने वालों में पुलिस का खौफ पैदा करना और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना ही इस अभियान की असली सफलता है।
*प्रभारी शाइस्ता की कार्यशैली की हर तरफ सराहना हो रही है।* वे न केवल सख्ती से मनचलों से निपटती हैं बल्कि छात्राओं से बहन की तरह संवाद कर उन्हें जागरूक भी करती हैं। फोटो में भी देखा जा सकता है कि कैसे वे सड़क पर साइकिल से जा रही छात्राओं को रोककर उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछ रही हैं और सुरक्षा संबंधी टिप्स दे रही हैं। उनकी यही संवेदनशील और सख्त छवि एंटी रोमियो टीम को और अधिक प्रभावी बना रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी बेटी या महिला को कोई परेशान करता है तो वह तुरंत 1090, 112 या एंटी रोमियो टीम को सूचित करें।
*एंटी रोमियो टीम का विवरण -*
1. प्रभारी म0 उ0 नि0 *शाइस्ता* एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
2. म0 हे0 का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड
3. म0 का0 ममता चौहान एंटी रोमियो स्क्वाड
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026