कर्वी: सरधुवा के सुरसेन गांव में खेत में मवेशी छोड़ने से मना करने पर दबंग पिता-पुत्रों ने की मारपीट, दो भाई घायल, मामला दर्ज
सरधुवा के सुरसेन गांव में बीते मंगलवार की शाम 5:00 बजे खेत में मवेशी छोड़ने मना करने पर दबंग पिता /पुत्र बाबूलाल केवट और शंकर केवट ने दो भाई नीलू और अतुल मिश्रा के साथ मारपीट की है। दोनों भाई की तहरीर पर सरधुवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे एक भाई अतुल मिश्रा का सोनेपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।